Share


3 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा ने बिल्कुल अलग ही रंग दिखाया। जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू पड़ती है, वहीं इस बार नौ दिन तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलता रहा। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया और लू पूरी तरह खत्म हो गई,,,,मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी इंदौर, उज्जैन समेत 36 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है….भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया….मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं और इस बार मानसून 20 से 22 जून के बीच 5 से 7 दिन की देरी से प्रदेश में पहुंच सकता है….मई महीने में भी मौसम मिला-जुला रहा, जहां पहले बारिश और बाद में भीषण गर्मी देखने को मिली। फिलहाल अगले चार दिन तक राहत भरा मौसम रहने के आसार हैं….


Share