Share


5 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

बॉलीवुड/
बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  पिछले कई वर्षों से वे लिवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। और मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। 4 जून गुरुवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनका जन्म 10 जनवरी 1950 को हुआ था। उन्होंने 1982 में फिल्म हथकड़ी से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया।  उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाकर सफल करियर बनाया। उनकी प्रमुख फिल्मों में आंखें ,अंदाज ,शोला और शबनम ,तलाश ,रंगीला राजा और जूली -2 जैसी सफल फिल्में रही। उनकी फिल्म ‘आंखें’ 1993 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।
उन्होंने कई कलाकारों के करियर को सावरा 1986 में उन्होंने गोविंद को फिल्म इल्जाम से फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया चंकी पांडे को उन्होंने ‘आग ही आग’ फिल्म में बॉलीवुड में लॉन्च किया उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे के साथ आंखें फिल्म बनाई।  जो एक बेहतरीन और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी।

बॉलीवुड में उनकी हिट फिल्में:
आंखें ,अंदाज, शोला और शबनम, पाप की दुनिया, इल्जाम ,तलाश, रंगीला राजा ,जूली 2 ,मिट्टी और सोना, आग ही आग, गुनाहों का फैसला ,हथकड़ी जैसी प्रमुख फिल्में रहीं।
उनके परिवार में उनकी पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटे हैं उनका एक बेटा चिराग निहलानी, एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर है और बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ काम किया है।
पहलाज निहलानी के एक बड़े भाई हैं।  जिनका नाम गोविंद निहलानी है वह भी बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर है। पहलाद निहलानी एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा पहलाज निहलानी की चचेरी बहन होती है। इस तरह से वे सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश सिंह के मामा लगते हैं।

गोविंद पहुंचे अंतिम श्रद्धांजलि देने:
पहलाज नीलानी की निधन पर एक्टर गोविंदा अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनकी आंखों में बेहद उदासी दिखाई मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे हमारे नींव के पत्थर थे। देश में कम से कम एक दर्जन कलाकार ऐसे होंगे जिनका करियर उनके मार्गदर्शन से संवारा गया है।


Share