Share


5 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

बॉलीवुड/
फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाद निहलानी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। एक्टर अनुपम खेर में उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।  उन्होंने कहा कि वे अस्पताल में उनसे नहीं मिलने नहीं जा सके। इसका उन्हें बेहद दुख है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी श्रद्धांजलि के रूप में दी है।  उन्होंने बताया कि मेरे करियर में उनका बहुत बड़ा रोल है।  मैंने उनके साथ कई फिल्में की है।  एक हफ्ते पहले ही मुझे उनका मैसेज मिला था जिसमें उन्होंने मेरा हाल-चाल पूछा था।
उनका मैसेज मिलने के बाद उन्होंने उनसे बातचीत की थी तब उन्हें उनके अस्पताल में भर्ती होने का पता चला था। बातचीत में भी बहुत कमजोर और थोड़े उदास लग रहे थे। उन्होंने उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।  तब पहलाज जी ने कहा कि थोड़ा मुझे ठीक होने दो ,फिर तुम आ सकते हो ‌ ।  किंतु आज ही पता चला कि वे अब हमारे बीच नहीं है।

अनुपम खेर ने उनके निधन पर लिखा है कि “मन में एक अजीब सा खालीपन छोड़ दिया है।  मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया और हर बार उनके साथ काम करना ,एक सुखद अनुभव रहा ‌ । शोला और शबनम की शूटिंग के दौरान हमने न सिर्फ एक अच्छी फिल्म बनाई बल्कि ढेर सारी यादें भी बनाई।  ‌ पहलाज जी एक बेहतरीन निर्माता थे, लेकिन उससे भी बढ़कर भी एक बेहतरीन इंसान थे‌  वे बेहद हंसमुख थे, दिल से उदार थे और लोगों के प्रति उनके मन में सच्चा स्नेह था। उनके साथ बैठना, बातें करना, हंसना, सब कुछ बहुत सहज और आत्मीय होता था ‌। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपने व्यवहार से याद किए जाते हैं।  पहलाद जी उन्हीं लोगों में से एक थे।  आज उन्हें याद करते हुए उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर बार-बार आंखों के सामने आ रही है । पहलाद जी आपकी बहुत याद आएगी‌  आपका अपनापन ,आपकी हंसी ,आपका स्नेह हमेशा मेरे साथ रहेगा।

अनुपम खेर ने वीडियो में यह भी कहा लोग कुछ समय के लिए लाइमलाइट में रहते हैं । और इस दुनिया की आदत है कि जो लोग लाइमलाइट में नहीं रहते लोग उन्हें भूल जाते हैं । यह इस  प्रोफेशन का एक बड़ा हिस्सा है।  या तो आप बूढ़े हो जाते हैं या आपको भुला दिया जाता है ‌ लेकिन जिन लोगों की जिंदगी पहलाज जी ने बदली, वे उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।  जिसमें मैं भी शामिल हूं।
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें । मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।


Share