Share


25 जून 2026:
वेनेजुएला और जापान में आज गुरूवार को शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जापान में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया इसके झटके टोक्यो सहित कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर नीचे का बताया जा रहा है।

वही वेनेजुएला में भूकंप की तीव्रता 7.2 और 7.5 थी ।जो करीब 40 सेकंड में दो बार झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन तेज झटको से लोग डर से घर के बाहर निकल आए और सभी जगह चीख-पुकार  मच गई‌‌   भूकंप से अभी तक  कोई नुकसान नहीं हुआ है और सुनामी को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

जापान में आए हुए इस भूकंप के कारण परिवहन सेवाएं बंद कर दी गई हैं । ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। भूकंप का केंद्र होसुरदीप के इलाके के पास जमीन से करीब 50 किलोमीटर नीचे का बताया जा रहा है।  किसी बड़े नुकसान की सूचना अभी नहीं है । सबसे तेज झटके अमोरी प्रांत के हाशिकामी शहर में महसूस किए गए। सरकारी प्रवक्ताओं के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है प्रशासन इस भूकंप के नुकसान का अभी आकलन कर रहा है और स्थिति पर गहरी नजर बनाए हुए हैं। होक्काइडो में परमाणु परमाणु संयंत्र स्थापित है जहां पर रेडिएशन की जांच की गई है अभी तक वहां सभी कुछ सामान्य मिला हुआ है।

प्रधानमंत्री सानाए ताकाइचि ने सभी मंत्रालय और अधिकारियों सरकारी एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और कहा है की भूकंप के और भी छठकों की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें।
आपको बता दें कि जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप आने वाले देशों में आता है क्योंकि यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है इसलिए यहां पर हमेशा भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।
वर्ष 2011 में 9 तीव्रता का का शक्तिशाली भूकंप आया था‌  जिसमें करीब 18500 लोगों की जान गई थी इस भूकंप के कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी तबाह हो गया था।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में 7.2 एक तीव्रता के भूकंप की जोरदार झटके महसूस किए गए हैं ।जिससे काफी तबाही मची है कई बिल्डिंग और घरों को भी नुकसान पहुंचा है ‌ भूकंप के झटके जैसे ही आए लोग घबरा कर  अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए । जूलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र काराकस से168 किलोमीटर दूर शहर के पश्चिम में था जो कैरीबियन कोस्ट पर स्थित है । भूकंप का केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। भूकंप विज्ञान में इसे बहुत कम गहराई माना जाता है। इसी वजह से कई इमारतें को नुकसान पहुंचा है। कई इमारतें में दरारें पड़ गई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चेतावनी भी जारी की गई है कि भूकंप के इन झटकों के बाद कई आफ्टर शाॅक आ सकते हैं,जिसमें से कुछ झटके तेज भी हो सकते हैं।

वेनेजुएला के प्रशासन ने लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने की गुजारिश की है। लोगों से कहा है कि वे खुले स्थान पर रहे।


Share