25 जून 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल/
भोपाल के मालवीय नगर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस परिसर में मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट का मामला सामने आया है। मुरैना के कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर को एमएलए रेस्ट हाउस में आवास आवंटित किया गया है । बुधवार गुरुवार की रात उनके पुत्र देवराज सिंह गुर्जर अपने कुछ दोस्तों के साथ इसी आवास पर उपस्थित थे। रात करीब 11:00 एमएलए रेस्ट हाउस के परिसर के पास बनी हुई एक यादव बस्ती में रहने वाले राजकुमार और उसके दोस्त हनी की कार आपस में टकराई थी।
इन कारों की टक्कर के साथ रोहन नाम का एक युवक भी साथ ही उपस्थित था। इसी बीच इन सब में मामूली बहस हुई। इस बहस के बीच कांग्रेस विधायक का बेटा देवराज भी इस विवाद में शामिल हो गया। इसी विवाद के साथ देवराज ने अपने दोस्तों को फोन करके बुलाया और इन लोगों से मारपीट की गई ।रोहन के भाई पंकज मयंक और साथ ही पड़ोस में रहने वाला विक्की नाम का युवक वहां पहुंचे । विधायक पुत्र के दोस्तों के साथ मारपीट हुई।
इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने रोहन, मयंक और पंकज और वहां उपस्थित लोगों को हिरासत में ले लिया।
आरोप है कि विधायक पुत्र और उनके दोस्तों ने थाने में इन सभी के साथ मारपीट भी की। पुलिस के द्वारा भी थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार इन सभी आरोपियों ने विधायक पुत्र से मारपीट की थी। जिसकी जांच की जा रही है।
एमएलए रेस्ट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल:
इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने एमएलए रेस्ट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि विधायकों के लिए यह परिसर बनाया गया है, जिसमें पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं है । यहां सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध नहीं है। जिससे किसी भी घटना की सच्चाई सामने आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है । इसके पूर्व भी एमएलए रेस्ट हाउस में चोरी की गई घटनाएं हो चुकी है। फिर भी यहां सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।


Leave a Reply