26 जून 2026 :
मध्य प्रदेश /इंदौर/
इंदौर में ताजिए के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। इस मामूली विवाद में पहले हाथापाई शुरू हुई फिर चाकुओं से वार शुरू हो गया। इस मामूली विवाद में तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
इंदौर के जिंसी क्षेत्र में रहने वाले निजामुद्दीन अपने भाई फैजान और हैदर के साथ मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए। इस जुलूस में भीड़ अधिक थी जिससे निजामुद्दीन को अयान नाम के युवक से धक्का लग गया । अयान इस बात पर नाराज हो और गालियां देना शुरू हुई ।निजामुद्दीन ,फैजान और हैदर ने इसका विरोध किया । अयान ने निजामुद्दीन के साथ मारपीट कर दी। तभी निजामुद्दीन के दोनों भाई बीच बचाव हेतु सामने आए । इसी बीच अयान ने चाकू निकाला और निजामुद्दीन के सीने पर वार कर दिया।
अयान ने दोनों भाइयों पर भी चाकू से वार किया। इसी बीच अयान और उसके दोस्त भी आ गये।
पुलिस ने अयान और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
इंदौर के राजवाड़ा पर भी गुरुवार रात जुलूस के दौरान कुछ युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
ऐसे जुलूसों में पुलिस भी तैनात रहती है फिर भी इस तरह की घटनाएं सामने आ जाती है।


Leave a Reply