Share


29 जून 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

Twisha Sharma Case:
त्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स बाग मुगलिया स्थित घर में तीन नकाबपोश बदमाश घर के पीछे के रास्ते से मकान की पहली मंजिल में घुसे।
घटना के समय उनका बेटा घर में ही था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
दरअसल चोरी की यह घटना गिरिबाला सिंह के बाद मुगलिया कटारा हिल्स स्थित  घर पर हुई। पुलिस उस समय सादी वर्दी में उस इलाके में गश्त कर रही थी ‌ तभी पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी।  पुलिस की टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जिससे वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
गिरिबाला सिंह का दूसरा बेटा घर पर था :
त्विशा शर्मा केस मामले में  गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह एक महीने से भोपाल के सेंट्रल जेल में बंद है । इन दिनों गिरिबाला सिंह के घर में उनके भाई रिटायर्ड कर्नल रणवीर सिंह भदोरिया घर पर हैं । वे घर के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे और पहली मंजिल पर गिरिबाला सिंह का दूसरा बेटा था।
रात करीब 3:00 बजे तीन मकान नकाबपोश चोर पहली मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने अलमारी के ताले तोड़े और नकदी,जेवर और कुछ महत्वपूर्ण फाइलें निकाली। रात्रि गश्त के दौरान जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इसी बीच उन्होंने चोरी की वह सामान भी वहीं छोड़ दिया।
चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


Share