Share

29 जून 2006: मध्य प्रदेश/ बैतूल/ सोमवार:

मध्य प्रदेश सरकार ने बैतूल जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू हिल स्टेशन को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की घोषणा की है । इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को नई पहचान देना, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है ।
CM मोहन यादव ने कुकरू यात्रा के दौरान बताया कि लगभग 15 करोड रुपए की लागत से कुकरू, चिचोली मुक्तागिरी और बेलघाट को जोड़ते हुए एक एकीकृत पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा । जिसके माध्यम से पर्यटकों को एक साथ कई आकर्षक स्थलों का अनुभव मिलेगा ।

पर्यटन के साथ ही बढ़ेगा स्थानीय विकास

परियोजना के अंतर्गत पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा जिसमें एडवेंचर एक्टिविटी, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था और बेहतर आधारभूत संरचना शामिल होगी l क्षेत्रीय प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए इसे पर्यटन के हिसाब से आकर्षक बनाया जाएगा ।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
सरकार की इस योजना के अनुसार पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय युवाओं को गाइड, हॉस्पिटैलिटी और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर मिलेंगे । इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों और संस्कृति को भी नया मंच मिलेगा । रोजगार से जोड़ने हेतु युवाओं को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से टूरिस्ट गाइड, ड्राइविंग और होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा रोजगार से जोड़ने हेतु युवाओं को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से टूरिस्ट गाइड ड्राइविंग और होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा । कुकरू के robusta में अरेबिका काफी के ग्रोइंग कल्टीवेशन और प्रोसेसिंग उत्पादन के लिए एक करोड़ से परियोजना स्थापित की जाएगी एक करोड़ से परियोजना स्थापित की जाएगी।
मध्य प्रदेश के उभरते पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।


Share