Share


29 जून 2026:
महाराष्ट्र /पुणे/

पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट: हत्या के आरोपी सिया और चेतन को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश:

केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया और चेतन को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
पुलिस का कहना है इस मामले में क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक सिया गोयल और चेतन चौधरी के अलग-अलग बयानों में विरोधाभास सामने आता है।
ड्राइवर ने बताया सिया और उसके भाई के बीच बातचीत:
इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर से भी पूछताछ की है। जो ड्राइवर सिया और सिया के भाई को मुंबई एयरपोर्ट तक लेकर जा रहा था, उसने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया है।  उसने अपने बयान में कहा है कि जब सिया घर से निकली थी तो उसके भाई साहिल और सिया साथ में निकले थे।  तब सिया मुंबई एयरपोर्ट जाने को राजी नहीं थी । इस वजह से दोनों भाई बहनों में झगड़ा भी हुआ था।  साहिल ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाया था । जब थोड़ी दूद आगे चले तब केतन ने उन्हें ज्वाइन किया था । इसके बाद यह लोग एक फूडमाॅल में रुके और सभी लोग माॅल के अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद सिया वापस गाड़ी में आई उसने बैग से कुछ निकाला।
पुलिस की जांच में यह पता चला है कि वह बैग से उसने केतन अग्रवाल का पासपोर्ट निकाला था।  उसने पासपोर्ट को फाडकर फेंक दिया था। जिसकी वजह से ही बाली का ट्रिप कैंसिल हुआ था।
इस मामले में ड्राइवर ने अपना बयान दर्ज कराया है । अब पुलिस की जांच यह पता चला है कि केतन का पासपोर्ट सिया ने हीं चुराया था और उसे फाड़ कर फेंका था।
सिया के भाई साहिल को चेतन के प्रेम प्रसंग के बारे में सब पता था:
और दूसरी तरफ सिया के भाई साहिल को चेतन चौधरी और सिया गोयल के रिलेशन के बारे में पता था।
पुलिस अब इस मामले में फिर से कोर्ट जाएगी और कोर्ट में फिर से रिमांड मांगेगी क्योंकि इस मामले में पुलिस को और भी अधिक जांच की जरूरत है । क्योंकि अभी चेतन चौधरी को क्राइम सीन पर नहीं ले जाया गया है।

पुलिस में चेतन चौधरी का स्कूटर किया बरामद:
इसके अलावा पुलिस ने चेतन चौधरी का स्कूटर भी बरामद किया है । इसी स्कूटर से चेतन पुणे से लोहागढ़ किले तक गया था । यह वही स्कूटर है जो पुलिस को इस मर्डर हिस्ट्री को सुलझाने में काफी मदद कर सकता है।
आरोपी चेतन को यह बात अच्छी तरह से पता थी कि यदि वह कार से जाएगा तो टोल प्लाजा के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड ,फास्ट टैग ,ट्रैकिंग और सीसीटीवी कैमरास में उसकी लोकेशन ट्रैक हो जाएगी और इसी डिजिटल फुटप्रिंट से बचने के लिए उसने कार के बजाय स्कूटर से पुणे से लोनावला के लोढ़ किले तक का सफर तय किया और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए इस स्कूटर से वापस पुणे भी लौट आया।
पुलिस ने हत्या की साजिश में इस्तेमाल किए गए स्कूटर को भी जब्त कर लिया है ‌ पुलिस का कहना है कि उनकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है ऐसी बहुत सी चीजें हैं ,जो उनकी जांच में सामने आना बाकी है।
पुलिस अब यह जांच करने की कोशिश कर रही है कि हत्या के बाद चेतन और सिया कितने बार मिले।
सभी कारणों को जानने के लिए पुलिस ने कोर्ट से और रिमांड मांगी है।

शादी वाली लोकेशन पर भी शिया और चेतन पहुंचे थे:
जिस जगह पर सिया और केतन की शादी होनी थी ‌ वहां पर भी सिया चेतन को लेकर गई थी। चेतन ने सिया पर यह दबाव बनाया था कि आपको शादी नहीं करनी है ‌ इसके लिए दोनों को एक ही उपाय सूझा था कि केतन को रास्ते से हटा दिया जाए ‌ इसके लिए सिया लोहागढ़ फोर्ट भी गई थी।   सिया ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया है कि चेतन ने ही धक्का दिया।  उनके बीच एक कोड था, जैसे ही सिया बैठेगी उस वक्त केतन को धक्का देना है । सिया की यह जिम्मेदारी थी वह केतन को सबसे ऊंची चोटी पर और एकदम किनारे पर लेकर जाए। जब उसे लगे कि  यहां से धक्का  दिया जाना चाहिए जो पहले से ही तयशुदा जगह थी । जब वह बैठ जाएगी तब चेतन जाकर केतन को धक्का देगा। पुलिस ने कल क्राइम सीन रीक्रिएट किया, तब यही सब कुछ सामने आया।


Share