30 जून 2026 :
मध्य प्रदेश /नीमच/
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीमच और शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन किया और कहा कि मध्य प्रदेश सौर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अब मध्य प्रदेश बन रहा है ग्रीन एनर्जी पावर हाउस।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने नीमच और शाजापुर में 950 मेगावाट क्षमता के दो सोलर पार्कों का लोकार्पण किया।
इन सोलर पार्क में पैदा होने वाली बिजली मध्य प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी। प्लांट इन सोलर पार्कों से कोयले की जरूरत कम होगी और पर्यावरण सुरक्षित होगा।
नीमच में 450 करोड़ से बड़े पार्क की क्षमता 500 मेगावाट है और शाजापुर में 450 मेगावाट प्लांट की लागत 2080 करोड़ है।
मध्य प्रदेश बन रहा है ग्रीन एनर्जी पावर हाउस:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ग्रीन एनर्जी का पावर हाउस बन रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मध्य प्रदेश की इन योजनाओं से सकते में है और इन योजनाओं पर अनार कर आरोप लगाए जाते हैं किंतु जनता सब जानती है।
नीमच में 1502 करोड़ की 10 यूनिट की रखी नींव:
मुख्यमंत्री ने नीमच में 1502 करोड़ की 10 नई औद्योगिक यूनिट की नींव रखी और पांच यूनिट का लोकार्पण किया। उन्होंने भादवामाता माता मंदिर के विकास के लिए 17 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इससे इस मंदिर के कॉरिडोर का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नीमच सिर्फ कृषि प्रधान जिला ही नहीं बल्कि अब ग्रीन एनर्जी ,टेक्सटाइल, एग्रो प्रोसेसिंग और उद्योग का केंद्र बनेगा।


Leave a Reply