30 जून 2026 : मंगलवार
मध्य प्रदेश/भोपाल/
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:30 बजे में विधानसभा में ईश्वर दास रोहिणी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । इसके बाद दोपहर में वे राजगढ़ के सारंगपुर पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
आज मुख्यमंत्री 10:30 बजे विधानसभा जाएंगे ,जहां 11:00 से 12:40 तक वे मुख्यमंत्री सीएम हाउस में ही रहेंगे। दोपहर 12:45 से सारंगपुर राजगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यानी आज मुख्यमंत्री राजगढ़ दौरे पर हैं।
यहां वे पेप्सीको के मध्य प्रदेश कंसंट्रेट विनिर्माण ग्रीन फील्ड संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। आप जानते हैं कि पेप्सीको दुनिया की एक जानी-मानी खाद्य और पेय पदार्थ की कंपनी है । इसे मध्य प्रदेश में नए सिरे से विस्तार देने की योजना है ,जिससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश के नये अवसर मिलेंगे।
यह संयंत्र कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थ तैयार करने के लिए लगाया जाएगा। जिससे मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में विस्तार होगा।


Leave a Reply