Share


1 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

पेट्रोल पंप में कम पेट्रोल देना ,मीटर में हेरा फेरी करना, कम तौल की आशंकाओं को लेकर लोगों की शिकायतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला भोपाल एयरपोर्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर सौरभ भदोरिया के साथ हुआ । दरअसल  वे गांधीनगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल डलवा रहे थे। कार की पेट्रोल की क्षमता 37 लीटर थी ,किंतु पेट्रोल पंप की मशीन ने कार में 41.60 लीटर पेट्रोल भरना दर्शाया। जिसका कुल बिल ₹5000 आया।
क्षमता से अधिक पेट्रोल भरने पर एस आई ने पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी की आशंका को लेकर सवाल उठाए।
और पेट्रोल टैंक में पेट्रोल डालें जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उन्होंने नापतोल विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है । उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रशासनिक स्तर पर अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सब इंस्पेक्टर सौरभ भदोरिया का कहना है कि जब एक पुलिसकर्मी के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हो सकती है,तो आम जनता के साथ कुछ भी हो सकता है। उन्होंने एक बार फिर पेट्रोल पंप में कम पेट्रोल देना, मीटर में हेरा फेरी करना और कमतौल की आशंकाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।


Share