1 July 2026
मध्य प्रदेश:
सिवनी में सीएम मोहन यादव ने धान महोत्सव में शामिल होकर जिले को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 349.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 144.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोदो-कुटकी उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीअन्न यानि मिलें को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इसके लिए प्रदेश के 3 हजार 941 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपए की राशि ट्रांसफर की । किसानों को यह राशि एक हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से दी गई। इन विकास कार्यों में सड़क, पुल, पेयजल योजना, स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षा, खेल और नगरीय विकास से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। धान महोत्सव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें आधुनिक खेती, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए थे।
इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद भारती पारधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी परिसर में आम लोगों के लिए एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।


Leave a Reply