Share


2 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
भोपाल के यात्रियों को जिस उड़ान का लंबे समय से इंतजार था, वह उड़ान कल बुधवार एक जुलाई से शुरू हो गई। भोपाल से नोएडा के जेवर  एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान कल बुधवार  1 जुलाई से शुरू हो गई है।
इंडिगो ने भोपाल से नोएडा के लिए उड़ान शुरू की है। इस रूट  पर यह 72 सीटों वाला विमान इंडिगो चला रही है। इंडिगो की यह पहली उड़ान संख्या 6-ई -7652 अपने निर्धारित समय शाम 6:50 पर राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। पहले दिन सिर्फ 9 यात्री नोएडा से भोपाल पहुंचे और भोपाल से 36 यात्री यहां से रवाना हुए।

भोपाल से नोएडा के लिए सीधी उड़ान होने के कारण दिल्ली एनसीआर में आने वाले शहर गाजियाबाद ,ग्रेटर नोएडा ,फरीदाबाद ,गुरुग्राम, मेरठ और बुलंदशहर के लिए जाने वाले यात्रियों को इस उड़ान के शुरू होने से बेहद सुविधा होगी और आने वाले दिनों में इस उड़ान के यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।


Share