3 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
भोपाल में बस से यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है । 15 जुलाई से भोपाल में 10 प्रमुख रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह सभी बसें 4 जुलाई तक भोपाल आ जाएंगी।
सबसे मुख्य बात यह है कि इन बसों का संचालन नगर निगम सीमा से बाहर मंडीदीप ,सीहोर ,अब्दुल्लागंज तक होगा। अभी सिर्फ 20 इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया जा रहा है। लेकिन आने वाले 2 से 3 महीनों में भोपाल को करीब 100 ई- बसे मिलने की संभावना है। यदि इस रूट पर इनका संचालन सुविधा पूर्वक होता रहा तो 2027 में 140 और बसें शामिल की जाएगी।
ई-बसों में बुकिंग का प्रावधान:
आपको बता दें कि इन बसों में ‘चलो मोबाइल’ ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। ‘चलो मोबाइल ‘ ऐप पर बसों की लाइव लोकेशन दी जाएगी , जिससे यात्रियों को बस स्टॉप पर अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बसों के संचालन का रूट:
इन बसों का सबसे लंबा रूट 68.5 किलोमीटर लंबा रहेगा । जिसमें सीहोर ,रातापानी रोड पर यह बसें सीहोर ,फंदा ,चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ ,कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रोशनपुरा, वल्लभ भवन, बोर्ड ऑफिस ,चुना भट्टी ,मंदाकिनी चौराहा ,बीमा कुंज और कजली खेड़ा से होते हुए रातापानी तक जाएगी। इसके अलावा छोटे रूट की बात करें तो यह रूट 32 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें अचार पूरा इंडस्ट्रियल एरिया, बीडीए कॉलोनी ,रूट पर लंबाखेड़ा, करोंद,आरिफ नगर ,संगम टॉकीज, रेलवे स्टेशन, सुभाष नगर, वल्लभ भवन, बोर्ड ऑफिस ,रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, होते हुए बीडीए कॉलोनी तक इन बसों की सेवा मिलेगी।


Leave a Reply