8 जुलाई 2026:
देश दुनिया /इंडोनेशिया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं । जहां उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया । आज प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के हिंदू मंदिर प्रम्बानन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर संरक्षण परियोजना का शुभारंभ किया । इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति दोनों ने मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मंदिर में दर्शन भी किया। यह मंदिर 1000 साल पुराना है।
मंदिर के जीणोद्धार और संरक्षण परियोजना का किया उद्घाटन:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां इस मंदिर में पूजा अर्चना में शामिल हुये। उन्होंने कहा इंडोनेशिया का भारत की संस्कृति से पुराना नाता है । प्रंबानन मंदिर दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय विरासत की दूसरी बड़ी पहचान है। यहां भगवान शिव ,मां दुर्गा और भगवान गणेश की प्रतिमाएं हैं। और सदियों से यहां पूजा भी होती आ रही है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि 202 9 तक मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो जाएगा। और पीएम मोदी से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि जीणोद्धार पूरा होने के बाद दोबारा इंडोनेशिया आकर इसका जश्न मनाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को सौभाग्यशाली कहा:
प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के संरक्षण और जूनोद्धार परियोजना के उद्घाटन में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे किसी न किसी रूप में भगवान शिव से जुड़ने का अवसर मिल जाता है। मेरा जन्म हाटकेश्वर महादेव प्रसिद्ध मंदिर के पास बटनगर में हुआ। गुजरात में मुझे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के विकास की और संरक्षण की जिम्मेदारी मिली ।मेरी राजनीतिक जन्म भूमि काशी है ,जहां काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद भी मुझे हमेशा मिला।
उन्होंने केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के विकास से जुड़ने हेतु भी कहा।
इंडोनेशिया के हिंदू मंदिर प्रम्बानन की विशेषताएं:
इस मंदिर में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा होती है। त्रिमूर्ति भगवान ,ब्रह्मा विष्णु महेश यानि भगवान जो ब्रह्म है उनकी भी यहां पूजा होती है । यहां पर पत्थरों पर नंदी की आकृति देखने को मिलती है और लोग नंदी की पूजा भी करते हैं। इसके अलावा गरुड़ की पूजा भी जाती है और यही गरुड़ एयरलाइंस इंडोनेशिया में है । गरुड़ का सीधा संबंध ,हमारी भारतीय संस्कृति ,हिंदू परंपरा से है।
पीएम मोदी की इस यात्रा पर राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा मैं पीएम मोदी का फैन हूं और पीएम मोदी के साथ कई योजनाएं सफल रही हैं । मैं हमेशा उनको कॉपी करने की कोशिश करता हूं।
इंडोनेशिया के दौरे के बाद प्रधानमंत्री आज शाम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना होंगे और उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 से 10 जुलाई तक का है।


Leave a Reply