Share


8 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /आगर मालवा:

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी की आरोपी के बाद मध्य प्रदेश के आगर मालवा स्थित मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में स्थित है, यहां भी वित्तीय अनियमितताओं और दान और चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नगदी और दान में दिए गए सोने चांदी के आभूषण के हिसाब किताब में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतों के बाद जिला प्रशासन में तीन सदस्य जांच समिति गठित की। और तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
अभी हाल ही में आगर मालवा की कलेक्टर प्रीति यादव ने मां बगलामुखी मंदिर का अचानक निरीक्षक किया। जिसके दौरान दान और चढ़ावे में कथित शिकायतों की हेरा फेरी का मामला सामने आया।  जांच में यह भी पता चला कि मंदिर के संचालन के लिए एक सरकारी प्रबंधन समिति बनाई गई है इसके अलावा एक गैर सरकारी और अपंजीकृत समिति समानांतर रूप से काम कर रही थी। और आरोप लगाया गया कि यही समिति श्रद्धालुओं से नकद दान चढ़ावा और सोने चांदी के आभूषण प्राप्त कर रही थी और दान की राशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाय निजी बैंक खातों में जमा की जा रही थी जिसका कोई  लेखा-जोखा नहीं रखा जारहा था।

प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर विवाद शुरू हो गया है ।दान के पैसे और सोने-चांदी के हिसाब में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।‌यह मामला तब सामने आया जब कलेक्टर प्रीति यादव ने मंदिर का निरीक्षण किया।श्रआरोप है कि सरकारी समिति के अलावा एक दूसरी गैर-सरकारी समिति भी मंदिर का काम संभाल रही थी। इसी समिति पर श्रद्धालुओं से दान लेने और पैसे सरकारी खाते में जमा करने की बजाय निजी खातों में डालने का आरोप है।‌
आज बुधवार को जांच डालने नलखेड़ा पहुंचकर बैंक में समिति के नाम से खोले गए लॉकर की जांच की। और लॉकर में रखे हुए सोने चांदी का वजन कराया। जिसमें 29 किलो चांदी और 105 ग्राम सोना मिला है इसके अलावा बैंक खातों में जमा राशि की जानकारी भी ली गई।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि अगर जांच में कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे का पूरा हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। अब सभी की नजर सात दिन बाद आने वाली जांच रिपोर्ट पर है।‌

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा की राम मंदिर में चंदा चोरी और बद्रीनाथ में चढ़ने में गड़बड़ी के बाद अब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में भी चोरी के मामले सामने आए हैं। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी सीट छोड़ी पेपर चोरी के बाद अब मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं हो रही है।
जिला प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है और अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दान और सोने चांदी के आभूषण के प्रबंधन में कोई अनियमितताएं हुई है या नहीं।  यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share