Share


10 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है…… लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है…… जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के मेहगांव में आयोजित कार्यक्रम से यह राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती हैं…..हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है…… बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे….प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है…..इससे पहले योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी, जिसमें पात्र महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए गए थे…बता दें, लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी…… शुरुआत में इसमें 1000 रुपए दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपए कर दिया गया है..


Share