Share

10 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश) सतना:
सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के छुलहा टोला गांव से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूली बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाते नजर आ रहे हैं….बारिश के बाद गांव का करीब 900 मीटर लंबा रास्ता कीचड़ में बदल गया है….. वीडियो में बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर इस मुश्किल रास्ते को पार करते दिखाई दे रहे हैं…. एक बच्चे ने वीडियो के जरिए विधायक से अपील करते हुए कहा, विधायक जी, रोड बनवा दीजिए, स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है… यह समस्या सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं है……रोजाना स्कूल जाने वाले students के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी अपने रोजमर्रा के कामों के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है…. कीचड़ और खराब रास्ते की वजह से कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है…. ऐसे में इस समस्या का जल्द समाधान और रास्ते की मरम्मत कराना बेहद जरूरी है,वहीं, इस मामले पर अभी तक रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती प्रतिमा बागरी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…… अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या को कब तक ध्यान देते हैं …


Share