11 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
मप्र पुलिस ने नशे के खिलाफ 15 दिन की मास्टर प्लानिंग तैयार की है। 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत प्रदेश के हर जिले में स्कूल-कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मॉल, धार्मिक स्थल, औद्योगिक इकाइयों और जेलों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कल 10 जुलाई शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जोन, रेंज और जिलों के अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए।
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाया जाए। हर जिले में कलेक्टर और SP के नेतृत्व में कई विभागों की कोर कमेटी बनाई जाएगी ,जिसमें विभिन्न विभाग शामिल रहेंगे। सभी विभाग एक साझा कार्ययोजना के तहत प्रतिदिन गतिविधियां करेंगे। अभियान केंद्र सरकार के विजन डॉक्यूमेंट ऑन नारकोटिक्स कंट्रोल 2026-29 के अनुरूप चलाया जाएगा।


Leave a Reply