धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर जमीन कब्जाने के मामले में गवाह की पिटाई का मामला: केस दर्ज:
15 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /छतरपुर/
बागेश्वर धाम के पास कोंडा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर कुछ लोगों के साथ फायरिंग और पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कुंडा गांव में जुगल किशोर पांडे की जमीन पर कब्जा करने के मामले में मोतीलाल कुशवाहा गवाह है । इस मामले में शालिग्राम में कल मंगलवार दोपहर 2:30 बजे मोतीलाल कुशवाहा को घर से बुलाया मोतीलाल के साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। तभी शालिग्राम ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले का विरोध करने पर शालिग्राम ने मोतीलाल पर चार गोलियां चलाई । फायरिंग में मोतीलाल कुशवाह को दो गोलियां लगीं। एक गोली कान को छूते हुए निकल गई और दूसरी पेट में लगी। मोतीलाल के भाई अमन को भी मारा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीलाल कुशवाह ने घायल अवस्था में पुलिस को बताया कि शालिग्राम मेरी गांव की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शालिग्राम हथियार लेकर अपने साथियों के साथ घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।


Leave a Reply