15 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/

आज कांग्रेस कमेटी की साइकिल यात्रा और रॉयल मार्केट में प्रस्तावित आमसभा के कारण बुधवार दोपहर 12 बजे से पुराने भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। रॉयल मार्केट और आसपास के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रॉयल मार्केट से तीन मोहरा होते हुए   LBS हास्पिटल तक का मार्ग या रास्ता इस कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह बंद रहेगा।

लालघाटी, कोहेफिजा, जीएडी चौराहा, मोती मस्जिद, कर्फ्यू वाली माता मंदिर और शाहजहांनाबाद की ओर से रॉयल मार्केट जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। वाहन चालकों को लालघाटी से वीआईपी रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग ताजुल मसाजिद परिसर में रहेगी।

इन रास्तों पर रहेगा असर:

आज दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस यात्रा का मार्ग चिरायु कॉलेज-बैरागढ़-लालघाटी-कोहेफिजा-रॉयल मार्केट तय किया गया है।

पूरी तरह बंद रहेंगे ये मार्गः
रॉयल मार्केट से तीन मोहरा होते हुए एलबीएस अस्पताल तक पूरा मार्ग बंद रहेगा।
ट्रैफिक डायवर्जनः लालघाटी, कोहेफिजा, जीएडी चौराहा, मोती मस्जिद, कर्फ्यू वाली माता मंदिर और शाहजहांनाबाद से रॉयल मार्केट जाने वाले भारी वाहन को डायवर्ट किया गया है।

Share