21 जुलाई 2026:
देश दुनिया:लंदन
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने देश की कमान संभाल ली है l वह पिछले एक दशक में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने हैं l उन्होंने देश में राजनीतिक स्थिरता लाने और जनता का भरोसा दोबारा मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है l
10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए बर्नहम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता का विश्वास जीतना और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना होगा l उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में निर्णायक बदलाव लाने के लिए काम करेगी तथा राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों में नई दिशा देने का प्रयास करेगी l
अपने पहले संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से घरेलू चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया l बर्नहम ने बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने ब्रिटेन के लिए अगले 10 वर्षों का विकास रोड मैप तैयार करने की बात भी कहीं l प्रधानमंत्री बनने के बाद वरना बर्नहम ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉन हेली को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है l वही पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत कर दोनों देशों के संबंधों और सहयोग पर चर्चा भी की l


Leave a Reply