22 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश/भोपाल/
राजधानी वासियों का करीब 3 साल का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है l लगभग 6 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार निशातपुरा रेलवे स्टेशन का आधिकारिक लोकार्पण 26 जुलाई को होने जा रहा है l सांसद आलोक शर्मा ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके स्टेशन को तुरंत चालू करने का अनुरोध किया था l रेल मंत्री के त्वरित निर्देशों के बाद अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी करके 26 जुलाई को उद्घाटन की तारीख निश्चित कर दी है l
भोपाल को मिला चौथा रेलवे स्टेशन ,3 लाख से ज्यादा आबादी को सीधा फायदा:
भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ के बाद निशातपुरा ,भोपाल शहर का चौथा मुख्य रेलवे स्टेशन बन गया है l शुरुआत में इस स्टेशन पर इंदौर जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर देहरादून सोमनाथ एक्सप्रेस जैसी दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा l भोपाल शहर के अलावा सीहोर विदिषा रायसेन और आसपास के इलाकों के तीन लाख से अधिक यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए शहर के भीतर दूर नहीं जाना पड़ेगा l भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी घटेगा और शहर में भी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी l
स्टेशन की प्रमुख विशेषताएं और मिलने वाली सुविधाएं:
निशातपुरा ,करोंद ,छोला और आसपास के रहवासियों को ट्रेन पकड़ने के लिए भोपाल स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी l जिससे उनके समय और ईंधन दोनों की बचत होगी l शुरुआत में दो ट्रेनों के स्टॉपेज के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य ट्रेनों को भी यहां रुकने की व्यवस्था की जाएगी l जून 2023 में स्टेशन भवन बनने के बाद एप्रोच रोड वाटरिंग सुविधा और कुछ तकनीकी कमियों की वजह से यह चालू नहीं हो पाया था l जिन्हें अब पूरा कर लिया गया है l
स्टेशन से संबंधित कुछ चुनौतियां भी हैं जिन्हें जल्द ही दूर करने की आवश्यकता होगी l वर्तमान में स्टेशन पर पर्याप्त वाटर सप्लाई और वाटरिंग की सुविधा अभी पूरी तरह सुचारू नहीं है l साथ ही स्टेशन तक पहुंचने वाले मुख्य सड़क संकरी है जिससे सुगम आवाजाही के लिए इसे और चौड़ा करने की आवश्यकता होगी l स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से पूरा होने पर ही आवागमन पूरी तरह से बाधा रहित हो पाएगा l


Leave a Reply