भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस बल को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों पर गृह विभाग ने विभिन्न श्रेणियां में कुल 9662 पदों की भर्ती स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं l इन स्वीकृत पदों पर भर्ती के प्रक्रिया बहुत जल्द ही प्रारंभ की जाएगी l मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति की प्रक्रिया को भी सतत जारी रखने के निर्देश दिए हैं l

चक्रीय क्रम में प्रमोशन के आदेश आगामी  सितंबर माह में जारी करने का लक्ष्य रखा गया है l

18000 पदों को भरने की योजना  l देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनने का लक्ष्य l

राज्य पुलिस में कुल 18000 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है l पिछले वर्ष 8.30 हजार पदों की स्वीकृति दी गई थी जिसके बाद इस वर्ष 9662 पदों के लिए  मंजूरी दी जा चुकी है l और शेष पदों के लिए भी जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे l मध्य प्रदेश पुलिस को देश का सबसे उत्कृष्ट बल बनाने के लिए संसाधनों और जनशक्ति दोनों का मजबूत होना जरूरी है l राज्य से नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब पुलिस विकास कार्य में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है l

इन स्वीकृतियों के बाद स्वीकृत 9622 पदों का विस्तृत वर्गीकरण

1.तृतीय श्रेणी: कुल 655 पद

2.राजपत्रित विशेषज्ञ एवं कार्यकारी पद:कुल 507 पद

3. आरक्षक :कुल 7500 पद सबसे अधिक स्वीकृत तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती की आरक्षक पदों के लिए दी गई है

Share