24 July 2026:
Madhya Pradesh/
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे नीट छात्रों के लिए मध्यप्रदेश से राहतभरी खबर सामने आई है।  राज्य में इस साल से मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, साथ ही मेरिट में आने वाले छात्रों की फीस भी कम होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, नीट मेरिट छात्रों की फीस में करीब एक-तिहाई तक कमी हो सकती है।‌ सीट बढ़ने से ज्यादा छात्रों को सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का मौका मिलेगा। साल 2023 में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल चार हज़ार छह सौ पचहत्तर
सीटें थीं, जिनमें सरकारी कॉलेजों की दो हज़ार दो सौ पचहत्तर   और निजी कॉलेजों की 2400 सीटें शामिल थीं। वहीं 2026 में सीटों की संख्या बढ़ाकर 6020 कर दी गई है।‌ इसमें सरकारी कॉलेजों में 3020 और निजी कॉलेजों में 3000 सीटें होंगी। मेरिट छात्रों के लिए कुल 4520 सीटें तय की गई हैं, जिससे नीट उम्मीदवारों को सीट और फीस दोनों में फायदा मिलने की उम्मीद है।

Share