24 July 2026 :MP/भोपाल/
मध्य प्रदेश के एमबीबीएस interns, भावी intern और मेडिकल छात्रों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर गुरुवार को भोपाल में विशाल पदयात्रा निकाली l हमीदिया अस्पताल के गेट नंबर 2 से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस रैली में लगभग 1200 मेडिकल छात्रों ने हिस्सा लिया l छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को सौपा l इससे पहले भोपाल ,जबलपुर, सागर, रीवा ,इंदौर और दतिया सहित कई शासकीय मेडिकल कॉलेज में भी स्वास्थ्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा विभाग, वित्त विभाग ,उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को मांगों से अवगत कराया जा चुका है l
मुख्य मांगे एवं interns का पक्ष
मानदेय में बढ़ोतरी की मांग वर्तमान stipend जो 14,337 रुपया प्रति माह है ,इसे बढ़ाकर ₹30,000 प्रति माह किया जाए l
छात्रों और संगठन का रुख
छात्रों का कहना है कि वे प्रदेश के अस्पतालों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं l लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में उन्हें काफी कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है l जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार राय के अनुसार यदि सरकार जल्द ही स्टाइपेंड और बढ़ाने पर फैसला नहीं लेती है ,तो शुक्रवार से प्रदेश भर के interns चिकित्सकीय कार्य का बहिष्कार करेंगे l यह आंदोलन 9 जुलाई से शुरू हुआ था और संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्टाइपेंड में वृद्धि नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा l


Leave a Reply