24 July 2026:
Madhya Pradesh/Bhopal/

भोपाल में बिजली बचत को लेकर उपभोक्ताओं का नया तरीका सामने आया है। स्मार्ट मीटर की मदद से करीब 1 लाख उपभोक्ता महीने के आखिरी दिनों में अपनी बिजली खपत 40 फीसदी तक कम कर रहे हैं।  इससे उनकी मासिक खपत 150 यूनिट के अंदर बनी रहती है और उन्हें कम बिल का फायदा मिल रहा है । स्मार्ट मीटर की मॉनिटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक, ये उपभोक्ता मिलकर करीब बयालीस लाख यूनिट बिजली बचा रहे हैं।  150 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों का बिल करीब 400 से 500 रुपए के बीच रहता है। भोपाल जिले में अब तक 4.पचासी  लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन मीटरों से उपभोक्ता रियल टाइम बिजली खपत देख सकते हैं और अनुमानित बिल का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा टाइम ऑफ डे यानी TOD व्यवस्था के तहत सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली उपयोग पर 20 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।

Share