25 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ शहडोल/
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के झींक बिजुरी गांव में बिजली विभाग की टीम बकाया बिल की वसूली के लिए पहुंची थी।  कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया ।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 40 से ज्यादा घरों के कनेक्शन काटे गए, जबकि कुछ लोगों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी थी ।  विरोध के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी हुई । इसके बाद दोनों पक्ष झींक बिजुरी पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई । पुलिस के अनुसार ग्रामीणों और बिजली विभाग दोनों की शिकायत मिली है ।  फिलहाल मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Share