25 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ इंदौर/
इंदौर में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है.। environmentalist सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी इंदौर के छात्रों ने अपना धरना जारी रखा है । छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर पिछले तीन हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं । इस आंदोलन में इंदौर के साथ आसपास के जिलों के छात्र भी शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल पर छात्र अपनी मांगों को पोस्टर और बैनर के जरिए अलग-अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं । कई छात्र फिल्मी किरदारों और कार्टून कैरेक्टर की वेशभूषा में भी पहुंच रहे हैं । छात्रों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था छात्र संगठन और स्थानीय लोग मिलकर कर रहे हैं । आंदोलन स्थल पर दिन-रात छात्रों की मौजूदगी बनी रहती है । कई राजनीतिक दलों के नेता भी छात्रों से मुलाकात कर समर्थन दे चुके हैं । सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात है ।


Leave a Reply