25 July 2026 : खेल समाचार:

भारतीय टीम ने आज शनिवार को दूसरे T-20 मैच में जिंबॉब्वे को करारी शिकस्त दी। भारत ने दूसरे T-20 मैच में 90 रनों से जीत दर्ज की और तीन मैचों की T-20 सीरीज अपने नाम कर ली।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारत की जीत:

भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर की नेतृत्व वाली टीम में भारत को लगातार दो मैचों में जीत मिली है। यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास के लिए बेहद जरूरी भी था । आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली लगातार हार में टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बहुत हद तक तोड़ दिया था। भारत को लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।  इसके बाद श्रेयस अय्यर को अपने आंठवे प्रयास में पहली जीत मिली थी। इसके पहले भारत में पहले T-20 मैच में जिंबॉब्वे को 7 विकेट से हराया था।

जिंबॉब्वे को 90 रनों से हराया:

दूसरे T-20 मुकाबले में 90 रनों से हराकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में दो जीरो की बढ़त बना ली। इस मैच में 220 रन का पीछा करने उतरी । जिंबॉब्वे की टीम की शुरुआत पहले तो काफी अच्छी रही।  लेकिन 9 ओवर के अंदर ही पांच विकेट गंवाने के बाद जिंबॉब्वे की हार लगभग तय हो चुकी थी।
जिंबॉब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन ही बना पाई। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने  उतरी और उसने पांच विकेट पर 219 रन बनाएं।

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दमदार पारी खेली:

भारतीय टीम की शुरुआत पहले तो अच्छी नहीं रही।  29 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। किंतु उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे विकेट के साथ 66 रन और फिर तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
और टीम को एक बेहतर स्कोर दिया। किशन प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। किशन ने बेहद संयम और संतुलन दिखाते हुए 31 गेंद में अर्थशतक पूरा किया और अगली 31 रन केवल 13 गेंद में बनाकर रन रेट तेज कर दिया।
इधर दूसरे छोर पर तिलक ने भी स्ट्राइक रेट बेहतर बनाया । उन्होंने मैच 23 गेंद में अर्थशतक पूरा किया।
तिलक ने जिंबॉब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। और इवांस की गेंद पर मिड विकेट के ऊपर शानदार छक्का भी लगाया। भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 61 रन जोड़े। इस तरह से टीम को एक बेहतर स्कोर 219 रन तक पहुंचाया।

इस तरह से भारतीय टीम ने जिंबॉब्वे को दूसरे T-20 मैच में 90 रनों से करारी शिकायत दी।
इसके पहले भारत में पहले T-20 मैच में जिंबॉब्वे को 7 विकेट से हराया था।

Share