26 July 2026:
Madhya Pradesh/Bhopal:
भोपाल/
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि के द्वारा हजारों विद्यार्थियों को आखिरकार राहत मिल ही गई है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने करीब 50 हजार छात्रों के बैंक खातों में लगभग 8 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी है । कई दिनों से भुगतान में देरी के कारण – छात्र परेशान थे। कई विद्यार्थियों के सामने 31 जुलाई तक कॉलेज में दूसरी किस्त जमा करने की चुनौती थी। समय पर राशि नहीं मिलने से कुछ छात्र उधार लेने और शिक्षा ऋण का सहारा लेने को मजबूर हो रहे थे।
दस्तावेज के सत्यापन न होने से हुई देरी:
मेधावी छात्रवृत्ति एक साल से अटकी हुई थी। जिसमें 95 हजार छात्रों पर फीस का संकट आ खड़ा हुआ था
तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 70 प्रतिशत छात्रों के खातों में पहले ही राशि जमा कर दी गई थी, लेकिन कुछ छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन नहीं हो सका था, इस कारण राशि जमा नहीं हो सकी ।
जिन छात्रों के आवेदन और
दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो गया उनके खाते में राशि जमा कर दी गई है। प्रथम वर्ष करीब 15 हजार विद्यार्थी योजना के लिए पात्र थे । अब तीनों साल के छात्रों को मिलाकर करीब 50 हजार विद्यार्थी इस योजना के हकदार हैं।


Leave a Reply