28 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /दतिया/
दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। कल भाजपा ने मेगा रोड शो किया जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस मेगा रोड शो में जनता , और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। प्रचार थमने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ आक्रामक रूप अपनाते हुए चुनाव और योग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।
इधर कांग्रेस कहीं पीछे नहीं रहना चाहती।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा के 250 से ज्यादा बूथ नाप लिए हैं। वे सभाओं के साथ घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी समाज के साथ सभाएं की हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को दतिया में बड़े शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह सहित 20 से. ज्यादा विधायक, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। उधर, पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सरकारी तंत्र का सहारा ले रही है। विजयपुर उपचुनाव का जिक्र कर कहा कि वहां पूरी सरकार चुनाव लड़ने उतर आई थी। दतिया में भी वैसी ही स्थिति बनाई गई है।
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता दतिया पहुंच रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर मंथन होना है। आपको यह भी बता दें कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। यहां से जिस प्रत्याशी को डिसक्वालीफाई किया गया ,राजेंद्र भारती कांग्रेस में इस जगह को एक बार फिर से वापस पाने की कोशिश कांग्रेस पार्टी की रहेगी। और इस कोशिश में कितनी कामयाबी मिलती है । यह तो आने वाला समय ही बतायेगा ।
वर्तमान समय कांग्रेस पार्टी के लिए भी थोड़ा मुश्किल भरा है ।कांग्रेस पार्टी का कौन होगा कैंडिडेट और किसके नाम पर कांग्रेस लगाती है मुहर। आज इस नाम की भी घोषणा होना बाकी है।
कांग्रेस के पीसी शर्मा के बयान से हलचल:
कांग्रेस के पीसी शर्मा के एक बयान से हलचल मच गई है । आपको बता दें कि पीसी शर्मा एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके बयान बड़े ही सधे हुए और चुने हुए होते हैं। अब उन्होंने कहा है कि भाजपा ने साजिश करके इस सीट को खाली कराया है । अभी पहले राजेंद्र भारती इस सीट से विधायक थे किंतु भाजपा ने आरोप लगाकर इस सीट को खाली कराया और यहां उप चुनाव की घोषणा की । जनता आज महंगाई से परेशान है । लोग सड़कों पर है। भाजपा ने दावा किया कांग्रेस चुनाव की तैयारी कर रही है जबकि हकीकत यह है कि चुनाव आते हुए हम तैयारी नहीं करते हम हर वक्त तैयार रहते हैं।


Leave a Reply