30 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश दतिया:
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है । करीब 2.20 लाख मतदाता 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान आज सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है।
291 बूथ पर मतदान सुबह से शाम 6:00 बजे तक:
दतिया चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है । सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
7:00 बजने से कुछ समय पूर्व ही लोग यहां पहुंच गए और लाइन लगाकर खड़े हो गए । वोटिंग भी शुरू हो चुकी है। और लोगों में उत्साह भरपूर दिख रहा है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला:
यह विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए साख का सवाल बना हुआ है । पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी ,किंतु बैंक फ्रॉड मामले में यहां के विधायक राजेंद्र भारती को सजा होने से उनकी विधायक की रद्द की गई।
कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगाया है और भाजपा भी इस सीट पर अपना कब्जा चाहती है । भाजपा से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह में खड़ा मुकाबला है। इसके अलावा किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर संजना सिंह सहित 19 और उम्मीदवार का फैसला आज के चुनाव में होना है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम:
चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में करीब ढाई हजार सुरक्षा कर्मचारी तैयार तैनात किए गए हैं निर्वाचन आयोग ने हर बूथ पर सीसीटीवी के कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की है।
मोहन मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में यह मध्य प्रदेश में चौथा उपी चुनाव है। इसके पहले अमरवाड़ा बुधनी में बीजेपी जीती थी और विजयपुर में बीजेपी सीट हार गई थी । कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने मंत्री और प्रत्याशी रामनिवास रावत को हराया था। अब दतिया में उप चुनाव है।


Leave a Reply