30 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
आज राजधानी भोपाल में बारिश का एक अलग ही रूप देखने को मिला कहीं अचानक तेज बौछारें पड़ी तो कहीं धूप खिली हुई मिली। मध्य प्रदेश में गहरी अवदाब के कारण पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक सबसे अधिक 62 मिली मीटर वर्षा रतलाम में दर्ज की गई।
इस तरह से आज भोपाल में 7 मिलीमीटर की तरह वर्षा दर्ज की गई। खरगोन में 39 उज्जैन में 25 और खंडवा में 15 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश पर गहरा दबाव पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। जिससे अगले पांच चार-पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
कल शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। जिसमें अलीराजपुर ,झाबुआ ,धार और रतलाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं भोपाल बुरहानपुर खरगोन और बड़वानी सहित 47 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण और हवा में नमी के कारण उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।


Leave a Reply