31 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश उज्जैन:
उज्जैन में लोगों को सांपों और wildlife के बारे में जानकारी देने के लिए सर्प उद्यान यानी रेप्टाइल पार्क बनाया जा रहा है। बसंत विहार क्षेत्र में बन रहे इस पार्क का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को inspection किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली । inspection के दौरान सीएम मोहन यादव ने अपने कॉलेज के दिनों का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के समय एक जहरीला कोबरा उनके हाथ से लिपट गया था और डसने की कोशिश कर रहा था।क्ष उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया था । बाद में पता चला कि वह कोबरा था ।सीएम ने कहा कि होमगार्ड जवानों को भी सांप पकड़ने और सुरक्षित रेस्क्यू करने की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।इस पार्क में सांपों की जानकारी, रिसर्च सेंटर, रेस्क्यू सेंटर और बच्चों के लिए एजुकेशन सेंटर बनाया जाएगा । इसका उद्देश्य लोगों में सांपों और पर्यावरण के प्रति awareness बढ़ाना है.।
सीएम मोहन यादव के हाथ पर लिपटा कोबरा:स्नेक पार्क में पहुंचे थे उज्जैन :

TAGS:

Leave a Reply