31 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश /धार/
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल  मौला मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था दी है ।  कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार की नमाज के लिए भोजशाला के पास स्थित खसरा नंबर 596 और 611 की जमीन तय की है । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, यहां शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नमाज अदा की जा सकेगी । कोर्ट ने राज्य सरकार को सुरक्षा और जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं । .यह फैसला मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर आया, जिसमें शुक्रवार की नमाज के लिए अलग जगह की मांग की गई थी । वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है ।उनका कहना है कि जिस जमीन को नमाज के लिए तय किया गया है, वहां वे लंबे समय से खेती कर रहे हैं और उनके घर भी हैं । लोगों ने कहा कि वे इस जमीन पर नमाज की अनुमति नहीं देंगे । फिलहाल प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है ।

Share