31 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल:
मध्य प्रदेश में मूंग की सरकारी खरीदी सरकार के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है । पिछले दो साल में सरकार को करीब 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है । वहीं इस साल भी 1200 से 1500 करोड़ रुपये तक नुकसान होने की आशंका है । जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार हर साल मूंग खरीदी का लक्ष्य तय करती है, लेकिन मध्य प्रदेश ने तय सीमा से ज्यादा मूंग खरीदी । अतिरिक्त मूंग केंद्र नहीं खरीदता, इसलिए सरकार को उसे खुले बाजार में कम दाम पर बेचना पड़ता ह । .
हाल ही में किसानों के आंदोलन के बाद सरकार ने खरीदी की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी । प्रति एकड़ खरीदी की सीमा भी 12MP में मूंग खरीदी बनी सरकार का सरदर्द । लेकिन किसान होंगे मालामाल 0 किलो से बढ़ाकर 300 किलो कर दी गई । इसके बाद मंडियों में मूंग की आवक कम हुई और कीमतें 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गईं । हालांकि किसानों का कहना है कि बढ़े हुए दाम के बाद भी उन्हें गुणवत्ता के आधार पर 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक कम कीमत मिल रही है. । वहीं सरकार के सामने अतिरिक्त मूंग बेचने की चुनौती अब भी बनी हुई है।
MP में मूंग खरीदी बनी सरकार का सरदर्द : लेकिन किसान होंगे मालामाल :

TAGS:

Leave a Reply