31 जुलाई 2026:
अगस्त 2026 :सावन का पवित्र महीना -अगस्त में पड़ रहे हैं -कई बड़े व्रत और त्योहारों में -संकटी चतुर्थी से हो रही अगस्त महीने की शुरुआत:
2026 में अगस्त का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है । इस महीने सावन का पवित्र महीना जारी रहेगा और एक के बाद एक कई बड़े व्रत और त्योहार आएंगे । सावन शिवरात्रि हरियाली तीज ,नाग पंचमी ,रक्षाबंधन और कजरी तीज जैसे प्रमुख पर्व इसी महीने में मनाए जाएंगे।
जिसमें अगस्त महीने की शुरुआत संकष्टी चतुर्थी से होगी।
आईए जानते हैं अगस्त में कब है रक्षाबंधन और त्योहारों की पूरी लिस्ट:
संकष्टी चतुर्थी:
अगस्त महीने की शुरुआत संकष्टी
चतुर्थी से हो रही है । 2 अगस्त 2026 को यह व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 9 अगस्त को कामिका एकादशी 10 अगस्त को प्रदोष व्रत 11 अगस्त को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी । सावन में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है । 2026 में सावन में शिवरात्रि 11 अगस्त मंगलवार के दिन मनाई जाएगी।
सावन शिवरात्रि 11 अगस्त:
इस दिन मंगलवार का दिन रहेगा। शिवरात्रि सुबह 5:54 से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 12 अगस्त की देर रात 1:52 पर हो रहा है । इस दिन भगवान शिव की चार पहर की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
तीसरे और चौथे पहर की पूजा भी विशेष समय पर की जाएगी।
अमावस्या और सूर्य ग्रहण:
इसके बाद 12 अगस्त को श्रावण मास की अमावस्या होगी। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है । सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 11:17 से 13 अगस्त सुबह 4:25 तक रहेगा । हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा । इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
हरियाली तीज:
इसके बाद महिलाओं का खास पर्व हरियाली तीज -यह 15 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखकर पति के लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। हरियाली तीज का समय 14 अगस्त शाम 6:46 से शुरू होकर 15 अगस्त शाम 5:28 तक रहेगा।
नाग पंचमी :17 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी । इस दिन नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है । नाग पंचमी का समय 16 अगस्त शाम 4:52 से शुरू होकर 17 अगस्त शाम 5:00 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए सुबह 5:51 से 8:29 तक का समय काफी शुभ बताया गया है।
मिलाद अन नबी:
25 अगस्त को मिलाद अन नबी मनाया जाएगा। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है।
ओनम:
26 अगस्त को ओणम का त्यौहार मनाया जाएगा । जो दक्षिण भारत में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दक्षिण भारत में बड़े त्योहार में से एक माना जाता है।
रक्षाबंधन:
2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा । राखी बांधने का शुभ समय 5:57 से 9:48 तक रहेगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा का व्रत और चंद्र ग्रहण भी रहेगा । हालांकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
संकष्टी चतुर्थी:
इसके बाद माह के अंत में 31 अगस्त को संकष्टी चतुर्थी और कजरी मनाई जाएगी।


Leave a Reply