31 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ खंडवा/
खंडवा शहर के लोगों को जल्द ही गैस सिलेंडर बुकिंग और बदलने की परेशानी से राहत मिलने वाली है ।  शहर में पहली बार piped natural gas यानी PNG की सुविधा शुरू की जा रही ह । ।इसके लिए अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है…..इस पूरे प्रोजेक्ट पर 250 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे…… पहले चरण में 10 हजार घरों और करीब 1300 professional institutions  को PNG कनेक्शन देने की तैयारी है। शहर में 50 हजार घरों तक गैस पहुंचाने के लिए करीब 300 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी…कंपनी ने CNG स्टेशन से इंदौर नाका तक मुख्य पाइप लाइन बिछा दी है…….. इसके बाद शहर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का काम शुरू होगा। योजना के तहत खंडवा के साथ खालवा, छैगांव माखन और पंधाना को भी जोड़ा जाएगा…..अधिकारियों के मुताबिक PNG से लोगों को लगातार और सुरक्षित गैस आपूर्ति मिल सकेगी…..

Share