1 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
देशभर में आज यानी 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं……. मध्य प्रदेश में इसकी कीमत 190 से 194 रुपए तक कम कर दी गई है….. राजधानी भोपाल में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर दो हज़ार सात सौ तैंतालीस रुपए में मिलेगा….इसका सबसे ज्यादा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को मिलेगा…… कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में गैस महंगी होने से उनका खर्च काफी बढ़ गया था….. इसकी वजह से कई जगह खाने और कैटरिंग की कीमतें भी बढ़ानी पड़ी थीं….व्यापारियों के मुताबिक, ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3300 रुपए से ज्यादा तक पहुंच गई थी…. अब दाम घटने से कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है….नए रेट के अनुसार रीवा में सिलेंडर दो हज़ार नौ सौ इक्यानबे.50 रुपए, सतना में दो हज़ार नौ सौ नवासी रुपए और शाजापुर में सबसे सस्ता दो हज़ार सात सौ उनचास.50 रुपए का मिलेगा……कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों को भी इसका फायदा मिल सकता है….

Share