3 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश:

सावन के पहले सोमवार पर मध्यप्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । भोलेनाथ के दरबार में सुबह से ही भक्तों का सैलाब देखने को मिला और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे । रायसेन जिले के प्राचीन सोमेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालु झंडा यात्रा लेकर पहुंचे ।  भक्तों ने पाइप के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया ।  इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके कपाट पूरे साल बंद रहते हैं और सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही खोले जाते हैं ।  श्रद्धालु लंबे समय से मंदिर के कपाट नियमित खोलने की मांग कर रहे हैं । वहीं, विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में भी सुबह से दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं ।  भगवान शिव के विशाल शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया । इसके अलावा दमोह के जागेश्वरनाथ धाम और खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।  प्रशासन ने सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए।

Share