3 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश /कटनी:
कटनी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । रंगनाथनगर थाना पुलिस ने 9 हजार nitrazepam टैबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है । जब्त नशीली गोलियों की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है । पुलिस के अनुसार, नशा विरोधी अभियान के तहत संदिग्धों की जांच की जा रही थी । इसी दौरान ऑर्डनेंस फैक्टरी ग्राउंड के पीछे दो युवक प्लास्टिक की बोरी लेकर घूमते मिले । पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया । पूछताछ में दोनों की पहचान पंकज उर्फ देवा मिश्रा और देवा कोल, निवासी बरगवां के रूप में हुई । तलाशी में उनके पास से 30 पैकेटों में रखी 9 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं । पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है । वहीं, पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और सरगना की तलाश कर रही है ।


Leave a Reply