4 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश /दतिया:
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मध्यप्रदेश बीजेपी में हलचल तेज हो गई है । कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को छह हज़ार सोलह वोटों से हराया। घनश्याम सिंह को सड़सठ हज़ार सात सौ सत्तावन वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 60,सात सौ इकतालीस वोट मिले। हार के बाद बीजेपी में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी में चर्चा है कि दतिया में भितरघात के कारण नुकसान हुआ। बीजेपी ने ऐसे नेताओं की पहचान शुरू कर दी है, जिन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है ।
सूत्रों के मुताबिक, इससे जुड़े सबूत दिल्ली भेजे गए हैं और जल्द कार्रवाई हो सकती है। वहीं कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया और इसे 2028 के विधानसभा चुनाव की शुरुआत बताया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि दतिया का नतीजा प्रदेश में बदलाव का संकेत है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है ।
दतिया हार के बाद BJP में मंथन शुरू :भितरघातियों पर कार्रवाई की तैयारी:


Leave a Reply