5 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /ग्वालियर/
ग्वालियर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ठगों ने पहले पीड़ित का आधार कार्ड लॉक किया और फिर फर्जी ई-सिम जारी कराकर चौंसठ हजार रुपये निकाल लिए….. मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है….. पीड़ित मुथूट फाइनेंस में कर्मचारी है…..जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के मोबाइल पर ई-चालान के नाम से एक फर्जी फाइल भेजी गई थी… इसे खोलने के बाद ठगों ने उसकी सिम बंद कराकर नई ई-सिम जारी कर ली…… इसके बाद क्रेडिट कार्ड के जरिए खाते से पैसे निकाल लिए गए……वहीं, ग्वालियर में साइबर ठगी के दो और मामले सामने आए हैं…… पनिहार क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से बिना ओटीपी के 31 हजार रुपये निकल गए….. जबकि आंतरी क्षेत्र में एक महिला के खाते से तीन बार में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए…
पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…..
ग्वालियर में साइबर ठगी का नया तरीका :आधार लॉक कर उड़ाए 64 हजार रुपये:


Leave a Reply