10 August 2026:
मध्यप्रदेश:
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी तूफान पर है । नर्मदा नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, जहां भीषण बारिश के बाद नर्मदा नदी पुल के ऊपर से बह रही है। जिसके चलते जबलपुर और मंडला से डिंडोरी का संपर्क टूट गया है। बारिश के बाद नर्मदा नदी लगातार उफान पर है। वहीं जिले की सहायक नदियां और नदी नाले भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुके हैं । कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है वही जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित हो चुका है। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। डिंडोरी में आसमान से बरस रही आफत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
आसपास बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी के साथ साथ छोटे बड़े नदी-नाले भी उफान पर है। कई रास्ते में पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है।
जिसके चलते सड़क के ऊपर पानी बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पा रहा है। जबलपुर और मंडला से डिंडोरी को जोड़ने वाला पुल बारिश के बाद पूरी तरह डूब गया है। इसके डूबने की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल है । पुलिस ने यहां बैरिकेट्स भी लगा दिए हैं और प्रशासन ने यहां पहुंचकर स्थिति क लिया है जिससे बाढ़ जैसे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने अपनी निगरानी में पुल पर आवागमन बंद कर दिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जोगी, टिकरिया और मुख्य नर्मदा पुल के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर, रस्सियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया है । सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में बाढ़ की स्थिति देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
मध्य प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जहां लगातार भारी बारिश हो रही है लेकिन कई ऐसे जिले हैं जहां बारिश नहीं हो रही है। ऐसे जिलों के नाम जहां भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । सीधी, नर्मदापुरम, बालाघाट, छतरपुर, सागर, दतिया, गुना ,रायसेन ,मंडला, ग्वालियर, टीकमगढ़ ,उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर ,सतना, शाजापुर, शिवपुरी समेत कई जिलों में भीषण बारिश देखी जा रही है ।
MP में भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात: नर्मदा नदी उफान पर:


Leave a Reply