14 अगस्त 2026:
महाराष्ट्र/ नासिक/

महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। अचानक धरती कांपने से कई इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सतर्क हो गए और आसपास के इलाकों में इसकी चर्चा तेज हो गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भूकंप रात करीब 12:05 पर आया । और इसके बाद 5:32 पर भी भूकंप का झटका आया इस समय इसकी तीव्रता 3.5 थी । जिससे लोग दहशत में आ गए और  अफरातफरी  का माहौल बन गया।  रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। जो जमीन से करीब 3 किलोमीटर नीचे था।  यह तीव्रता बहुत अधिक नहीं होती । जिससे कोई जान माल का कोई नुकसान की खबर नहीं है।  किंतु आफ्टर शाक की वजह से लोग सतर्क हैं और प्रशासन स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Share