14 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश:

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं  और बधाई।

मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने में अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद, सेनानियों, राष्ट्र प्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित करता हूं । स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्यौहार भी है।  जो हमें आत्म चिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है । यह और भी सुखद  हो जाता है जब  इस महीने हम स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मना रहे हैं।  इसके कुछ दिन बाद ही भगवान श्री कृष्ण  जन्माष्टमी ,भगवान कृष्ण के साथ-साथ श्री गणेश उत्सव की लंबी परंपरा हमारे सब का उमंग बढ़ाने वाली रहेगी।  परमात्मा की कृपा से अब वर्षा भी अच्छी हो रही है, जिससे किसान भाई और आम नागरिकों को राहत मिली है । प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर पर्व और त्योहार मनाने का काम किया है।  प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से मध्य प्रदेश को अनेक सौगातें मिली है । धार में टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएम मित्र पार्क बन रहा है।  ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग  स्थापित किया जा रहा है।  प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।  अन्य कई क्षेत्रों में निवेश आ रहा है।  मेरा विश्वास है कि विकास का यह कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
एक बार पुनः स्वतंत्रता की वर्षगांठ की आप सबको बधाई बहुत-बहुत धन्यवाद ।
भारत माता की जय।

Share