15 अगस्त 2026:
बिहार/ मोतिहारी:
बिहार के मोतिहारी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंजरिया थाना परिसर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जहां 125 वर्षीय हीरामन ठाकुर ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस भावुक क्षण ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साह, उमंग और देशभक्ति के
माहौल में मनाया गया । सरकारी कार्यालयों, थाना, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सरकार भवन, विद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । यहां बंजरिया थाना परिसर में हुआ झंडोत्तोलन समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा। जहां 125 वर्षीय बुजुर्ग हीरामन ठाकुर ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
125 साल की उम्र में फहराया तिरंगा:
बंजरिया थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या-01, चैलाहां निवासी हीरामन ठाकुर ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ झंडोत्तोलन किया । उनकी उम्र 125 वर्ष की है। इस उम्र में उनके हाथों तिरंगा फहराए जाने का दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खास रहा । झंडोत्तोलन के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
झंडा फहराने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार ने हीरामन ठाकुर को सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां उपस्थित सभी लोगों ने उनके लंबे जीवन और देश पर के प्रति उनके सम्मान के जज्बे की सराहना की।


Leave a Reply