15 अगस्त 2026:
नई दिल्ली:
कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया।  इस अवसर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे।‌ ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम का गायन हुआ।  किंतु ऐसा कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण के बाद पूरा वंदे मातरम गाने को लेकर आपत्ति जताई है । भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर तंज भी कसा। किंतु  कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम गाया गया, और किसी ने भी बीच में इसे नहीं रोका है।

वंदे मातरम पर विवाद के बाद कांग्रेस मुख्यालय से आई प्रतिक्रिया:
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर हुए कथित विवाद पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है।  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘आज इंदिरा भवन में ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गाया गया और इसमें कोई विवाद नहीं है ‌ इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई । हालांकि  कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे, इसलिए सोनिया जी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं।

इस वंदे मातरम के गायन के दौरान वीडियो में यह देखा जा रहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी कुछ इशारा करते नजर आ रहे हैं इस मामले पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने सफाई देते हुए कहा है कि पहले से ही वंदे मातरम के दो छंद गाए जाते थे।  इस बार पूरे 6 छंद गाए गए हैं‌  कांग्रेस का वंदे मातरम से पुराना जुड़ाव रहा है और स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही पार्टी के कार्यक्रमों में इसका गायन होता रहा है।

आपको बता दें कि अगस्त 2026 में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम 2026 लागू किया जा चुका है।  ‌ यानी नए कानून के तहत वंदे मातरम को भी जन गण मन की तरह अब कानूनी संरक्षण प्राप्त है।  इस वजह से वंदे मातरम के गायन में यदि कोई जानबूझकर बाधा डालता है या उसका अपमान करता है तो यह कानून के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा।

Share